वो क्या खूब आए

क्या ख़ूब आए

मैं शब्दों के इंतज़ार में था
और वो ख़्याल-ए-बेमन भी क्या खूब आए


मैं मंज़िल ए दर पर टहलता रहा
और सफ़र-ए-ज़िक्र भी क्या खूब आए


मैं हुआ आबशार देखते देखते
और तेरे अब्र क्या खूब आए


मैं पैमाने के हद पर छलकता रहा
और तुमने नज़ाकत भी क्या खूब दिखाए


मैं शामों शहर में भटकता रहा
और वो गाँव भी एक रोज़ क्या खूब आए


हुआ मुख़्तसर मैं अपने इश्क़ में
और उन्होंने नफ़रत ए जहाँ क्या खूब बनाए


चली आंधी तो उजड़े मेरे भी घर
वो दूसरों के आशियाने में हर शाम नज़र आये


मैं साथ तो नहीं उनके मगर आज
वो याद भी आज क्या खूब आए


मैं बातों में उनके आता रहा
वो मेरी बातों में रोज़ आते रहे


आजकल मुलाकातें उनसे बढ़ने लगी है
वो पर्दों से ख़ुद को यूँ बचाते रहे


हालात-ए-मुक़द्दर अब कुछ यूँ है यहाँ
वो हाथों से लकीरें मिटाते रहे


मैं हैरान हुआ कि अब क्या हुआ
वो आवज़ देकर दूर जाते रहे


अक्स उनका अभी तक शायद गया नहीं
वो ज़र्ब के बहाने गले लगाते रहे 


~ श्रेय

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दास्तां-ए-जुनून

मेरे आस पास

सड़क