Posts

Showing posts from 2018

सड़क

Image
* सड़क * तुम गुज़र जाते हो तुम्हारी तरह न जाने कितने गुज़र जाते हैं पर मैं……….मैं वहीं रहता हूँ। तुम जिस ओर जाते हो मैं साथ ज़रूर चलता हूँ..,, लेकिन मेरी भी एक सीमा है उसके आगे तो मैं भी मुड़ जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी तकलीफ़ होती है जब कोई भटक जाता है..,, जी करता है उसे ख़ुद मंज़िल तक ले जाऊँ पर क्या करूँ बस सोच कर मायूस हो जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मैं भी घबराता हूँ जब मुझे कोई चुनता है..,, उसे ग़लत रास्ते पर चलता देख मैं उदास हो जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मैं भी रोता हूँ जब लोग मुझपर गन्दगी फैलाते हैं..,, फिर उन्हीं पर उनको चलता देख मैं मजबूर सा महसूस करता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी हंसना आता है जब कोई बच्चा अपना पहला क़दम मुझपर रखता है..,, मैं आनंदित हो उठता हूँ एक बात कहूँ….,,मैं भी गुनगुनाता हूँ जब तुम अपनी गाड़ी में होते हो..,, और बारिश की बूंदें मुझे तरबतर करती हैं।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी एहसास समझ में आता है जब तुम किसी से आगे निकल जाते हो..,, और तुम्हारी दो पहिये की रौशनी मुझे छू कर गुज़रती है।। ...

दास्तां-ए-जुनून

Image
* दास्तां-ए-जुनून *               “ ज़िंदा कुछ यूं है मेरे अंदर की ;          जज़्बा भी बरक़रार है और ख़्वाहिश भी”                             ये कुछ शब्द जब भी मेरे ज़हन में आते हैं मैं ख़ुद को ख़ुद से जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ। बचपन से लेकर आज तक ख़ुद को ढूँढता रहता हूँ। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला मैं बड़े ही आत्मीयता से दूसरों से मिलना और बातें करना पसंद करता हूँ। बात तब से शुरू होती है जब मैंने होश संभाला और उसके कुछ सालों बाद से ही मुझे जिज्ञासा ने जैसे घेर सा लिया। बारिश होती है तो बुलबुले कैसे पानी में उभर आते हैं...,? उस वक़्त दिशा का ज्ञान न था इसलिए सूरज को निकलता देख मैं अक्सर ये सोचा करता कि ये इधर से निकल के उधर को ग़ायब कहाँ हो जाता होगा…,? मेरे घर में एक टेलीफ़ोन था जिसपर जब भी किसी का ...

एक रात...जब सो न सके

एक रात...जब सो न सके बात कल रात की है जब घड़ी में 10:45 मिनट हो रहे थे। अचानक बिजली गुल हो गयी, और जिस वक़्त बिजली गयी उस समय मैं अपने बिस्तर पर था जिसपर एक तरफ़ कुछ कपड़े बिखरे पड़े थे और दूसरी तरफ़ मैं अपने मोबाइल फ़ोन में एक ब्लॉग टाइप कर रहा था। एकाएक बिजली के जाने के बाद अंधेरा इस क़दर पसरा था कि मुझे अपने फ़ोन के स्क्रीन के अलावा और कुछ नज़र नहीं आ रहा था। थोड़ी देर तक इंतज़ार करने के बाद भी जब बिजली नहीं आयी तो फिर मैंने अपने फ़ोन के फ़्लैश लाइट को जलाया और दूसरे कमरे में रखे इन्वर्टर का जायज़ा लेने पंहुचा। आख़िर ये बंद क्यूँ पड़ा है…? थोड़ा तार को हिला डुला कर देख ही रहा था कि फ़ौरन मुझे याद आया….कि पिछली रात को भी ऐसे ही बिजली गयी थी और मैंने पूरा क्रिकेट मैच इन्वर्टर के सहारे देखा था और इसे चार्ज में तो मैंने लगाया ही नहीं। वापिस से अपने कमरे में आकर मैं फिर से बिस्तर पर बैठकर ब्लॉग टाइप करने लगा।                                 ...

गाँव की हाट

                          गाँव की हाट चिलचिलाती धूप अब पश्चिम दिशा में अपने आख़िरी चरण में प्रकाश फैला रही थी। मैं अपने दादाजी के साथ अपने गाँव के घर के समीप वाले एक हाट के भ्रमण के लिए निकला। चूँकि घर से वो दूरी पैदल तय की जा सकती थी तो हमदोनों ने पग यात्रा का आनंद लेना उचित समझा। हम थोड़ी दूर चले ही थे कि मेरे दादाजी ने इशारे से समझाया कि वही वो बाज़ार है जहाँ से मैं बचपन से सब्जियां और बाकी वस्तुएं ख़रीदता था।                                                  हाट ज्यों ही हम पंहुचे उन्हें किसी ने प्रणाम कहा। ये सुन के ऐसा आभास हुआ कि मेरे दादाजी को यहाँ आज भी लोग ज़रूर पहचानते हैं। हाट का अविस्मरणीय दृश्य ...