Posts

Showing posts from 2025

मेरे आस पास

Image
 पिछले कुछ दिनों से या यह कह लूँ की महिनों से प्रयासरत हूँ अपने भीतर के ठहराव के लिए, सोचता हूँ कि कुछ देर ठहरा जाए, रुका जाए, आत्ममंथन किया जाए और संक्षेप तक लेकर आया जाए मन में चल रहे असंख्य लालसा और विचरण कर रहे अथक अभिलाषा की। इसी दौरान यह सब सोचते मुझे दिखते हैं विभिन्न आकृतियाँ अलग अलग परिदृश्य, ऊंचा उड़ते आसमान में जब क्षितिज की ओर देखता हूँ तो दिखता है डूबता सूर्य और उसके चारों तरफ दूर तक फैली हुई चटक पीले रंग की चादर, और फिर उसके छोर पर सुर्ख रंग की एक पट्टी जो धीरे धीरे रात में विलय होती चली जा रही है।  पहाड़ों से लगाव है, तो जब भी जाता हूँ वहाँ, तो क़रीब से देखता हूँ वीरान पर जीवंत प्रकृति को, जिसे अब हमारी पँहुच ने हल्का फुल्का ख़राब कर दिया है। ठंढ़ के मौसम की धुंध से पटी सड़क पर नज़र जाती है, और वो गली दिखती है जो सुनसान है, जिसकी सड़क को पोल पर लगी बत्ती से आ रही नारंगी रौशनी सराबोर कर रही है। हाँ एक आज कल लगभग ज़रूरी हो गए चीज़ से तो रोज़ ही मिलना होता है,,,,हहह फ़ोन कहते हैं इसे, इसमें अनेकों तथ्य हैं, आप गरीब हैं यह भी तथ्य है, आप नासमझ हैं यह भी तथ्य है, और तो और आप क्य...