Posts

मेरे आस पास

Image
 पिछले कुछ दिनों से या यह कह लूँ की महिनों से प्रयासरत हूँ अपने भीतर के ठहराव के लिए, सोचता हूँ कि कुछ देर ठहरा जाए, रुका जाए, आत्ममंथन किया जाए और संक्षेप तक लेकर आया जाए मन में चल रहे असंख्य लालसा और विचरण कर रहे अथक अभिलाषा की। इसी दौरान यह सब सोचते मुझे दिखते हैं विभिन्न आकृतियाँ अलग अलग परिदृश्य, ऊंचा उड़ते आसमान में जब क्षितिज की ओर देखता हूँ तो दिखता है डूबता सूर्य और उसके चारों तरफ दूर तक फैली हुई चटक पीले रंग की चादर, और फिर उसके छोर पर सुर्ख रंग की एक पट्टी जो धीरे धीरे रात में विलय होती चली जा रही है।  पहाड़ों से लगाव है, तो जब भी जाता हूँ वहाँ, तो क़रीब से देखता हूँ वीरान पर जीवंत प्रकृति को, जिसे अब हमारी पँहुच ने हल्का फुल्का ख़राब कर दिया है। ठंढ़ के मौसम की धुंध से पटी सड़क पर नज़र जाती है, और वो गली दिखती है जो सुनसान है, जिसकी सड़क को पोल पर लगी बत्ती से आ रही नारंगी रौशनी सराबोर कर रही है। हाँ एक आज कल लगभग ज़रूरी हो गए चीज़ से तो रोज़ ही मिलना होता है,,,,हहह फ़ोन कहते हैं इसे, इसमें अनेकों तथ्य हैं, आप गरीब हैं यह भी तथ्य है, आप नासमझ हैं यह भी तथ्य है, और तो और आप क्य...

सफ़र मध्यप्रदेश का...

Image
तारीख़ 21 जनवरी 2024,  कार्यालय से संदेश मिला कि मध्य प्रदेश में कुछ वीडियो शूट करने जाना है। मैंने सोचा कि हर एक महीने में एक बार भारत दर्शन करने का मौका मिले तो क्यूं न इसे दस्तावेज की शक्ल दी जाए। तो जनवरी के आखिरी हफ़्ते में मैं और मेरे कार्यालय के सहकर्मी शिवांग दोनो निकल पड़े मध्य प्रदेश की ओर। इंदौर जाने के लिए हमारी ट्रेन लगभग रात दस बजे नई दिल्ली से थी। यह सोच कर कि पहली बार भारत के मध्य में स्थित एक राज्य को कुछ दिन के लिए जानने का मौका मिलेगा हम दोनों काफी उत्साहित थे। अगली सुबह यानी बाईस जनवरी को हमारी ट्रेन सुबह दस बजे इंदौर पंहुच गयी। गुज़रती स्टेशन में से कुछ एक चर्चित नाम थे मथुरा, उज्जैन, कोटा इत्यादि। इंदौर पंहुच कर जो हमने देखा वह कई सालों से हम सुनते और सामान्य ज्ञान के विषय में पढ़ते आ रहे थे कि इंदौर भारत का सबसे साफ सुथरा शहर है। यह बिल्कुल सही बात थी, जब हमने स्टेशन को पैदल पार करने वाले पुल से देखा तो हम दोनों अपने परिवार वालों को यह दृश्य वीडियो कॉल करके दिखाने लगे। दो प्लेटफार्म के बीच में आज तक कभी हमने फूल के पौधे लगे हुए नहीं देखे थे, मानो जैसे ...

नशे की लत या लत का नशा

Image
* नशे की लत या लत का नशा * शब्दों के हेर फेर से किसी बात के मायने कैसे बदल जाते हैं इसका जीवंत उदाहरण यहाँ लिखा हुआ यह आलेख का शीर्षक है। हमारी ज़िंदगी में कई ऐसे उदाहरण हैं जिसमें नशा है और उसकी लत बहुत ख़राब है। कितने ही ऐसे नशे हैं जिसके हम शिकार हो जाते हैं और फिर ना हमें सही दिखता है ना ग़लत ना सच नाही झूठ। हमें जो दिखता है या यूँ कहें कि जिसके हम ग़ुलाम हो जाते हैं वह नशे की लत नहीं बल्कि उसके लत का नशा है। यहाँ तक यह बात तो सिर्फ कहने तक बहुत तर्कसंगत लग रही है पर इससे लोगों को कितना मज़ा आता है और कितनी भयंकर बीमारियाँ होती हैं यह बात भी जग ज़ाहिर है। मैं स्पष्ट कर दूँ कि यहाँ नशे की लत और लत का नशा किसी भी तरह का हो सकता है जैसे वह काम, प्रतिशोध, खान पान, पढ़ाई, पोशाक, हैसियत या चाहे वह फिर स्वास्थ्य ही क्यों ना हो। आज ज़माने में कोई भी किसी से किसी मामले में कम नहीं दिखना चाहता और जहाँ बात उसके जुनून के ऊपर चली जाती है तो वह नशा हो जाता है और फिर उसकी लत लग जाती है।  एक कथन है कि :-              ...

संशोधन और सामंजस्य

Image
संशोधन और सामंजस्य एक देश है भारत, एक अटल मानसिकता है राष्ट्रीयता और एक हम हैं वहाँ के नागरिक। यहाँ अक्सर ही धर्म और कर्म में कहा सुनी होती रही है, चाहे वो शब्द से हो या शोर से। थोड़ी गहराई की पड़ताल करें तो यहाँ कई बुद्धिजीवी और कई शोर सामर्थ्य से अपनी बात कहने वाले व्यक्ति हर मोड़ पर सजीव मिल जाएंगे। इतनी बातें तो किसी भी वेबसाइट पर आपको एक कॉलम में ज़बरदस्त एंट्री लाइन के तौर पर मिल जाएगी। लेकिन अब आगे जो मुद्दा है वो मसला बन चुका है… तो बात उसकी करते हैं। अभी चन्द दिन पहले की बात है देश में एक संशोधन हुआ। संशोधन साल 1955 में बनाये गए कानून का जिसे नागरिकता कानून भी कहते हैं। परम्परा से प्रभावित होकर हम आज तक यही मानते आए हैं कि वसुधएव कुटुम्बकम मतलब मेहमान भगवान होता है। मुद्दा तो यह है कि क्या संशोधन जो हमारी सरकार ने हमाम के लिए लाया वह जिस तरह रखा जाना था रखा गया और यदि रखा गया तो उसकी ज़मीनी हक़ीक़त हमें क्या नज़ारे दिखा रही है। हालांकि यह वाक्य सत्य है कि किसी भी नएपन को बिना विरोध के स्वीकारा नहीं गया है। देश की दिशाएँ आज कल विध्वंसक दृश्य दिखा रही है। मध्य भारत से लेकर ...

वो क्या खूब आए

Image
क्या ख़ूब आए मैं शब्दों के इंतज़ार में था और वो ख़्याल-ए-बेमन भी क्या खूब आए मैं मंज़िल ए दर पर टहलता रहा और सफ़र-ए-ज़िक्र भी क्या खूब आए मैं हुआ आबशार देखते देखते और तेरे अब्र क्या खूब आए मैं पैमाने के हद पर छलकता रहा और तुमने नज़ाकत भी क्या खूब दिखाए मैं शामों शहर में भटकता रहा और वो गाँव भी एक रोज़ क्या खूब आए हुआ मुख़्तसर मैं अपने इश्क़ में और उन्होंने नफ़रत ए जहाँ क्या खूब बनाए चली आंधी तो उजड़े मेरे भी घर वो दूसरों के आशियाने में हर शाम नज़र आये मैं साथ तो नहीं उनके मगर आज वो याद भी आज क्या खूब आए मैं बातों में उनके आता रहा वो मेरी बातों में रोज़ आते रहे आजकल मुलाकातें उनसे बढ़ने लगी है वो पर्दों से ख़ुद को यूँ बचाते रहे हालात-ए-मुक़द्दर अब कुछ यूँ है यहाँ वो हाथों से लकीरें मिटाते रहे मैं हैरान हुआ कि अब क्या हुआ वो आवज़ देकर दूर जाते रहे अक्स उनका अभी तक शायद गया नहीं वो ज़र्ब के बहाने गले लगाते रहे  ~ श्रेय

मैं कल नाकामयाब था

Image
* शायद मैं कल नाकामयाब था * पहली नज़र में ही मुझको वो क्या खूब लगा ज़ेहन में जोश-ए-जुनून भी बेबाक जगा औरों की तरह मुझपर भी उसे पाने का शबाब था जो कोशिश की पाने की तो पता चला कि कई और बशर थे इसकी फ़िराक़ में मैंने भी कहा ख़ुद से चलो ज़रा देखें कि आजतक उससे उनका क्या हिसाब था शायद मैं कल नाकामयाब था उनकी द्वंद की बारीकियाँ मेरे अंदर घर कर गयीं जो फासला था उसतक मेरा वो कम कर गयी हुआ यूँ की अब शौक़ और शर्म साथ थे उनदोनों ने उतारा मेरे अंदर से अपना हिजाब था उसे उम्र भर साथ रखना था कोई दो चार दिन की बात नहीं थी मुझे हरवक्त उसका ख़याल रहता वो सिर्फ दिन या फिर कोई एक रात नहीं थी अब पढ़ रहा था मैं उसको जैसे वो कोई किताब था शायद मैं कल नाकामयाब था थे कुछ लोग जो कहने लगे कि ये इतना आसान नहीं मैं भी था हैरान, परेशान पर अनजान नहीं जो चन्द इंसा थे अब वो भीड़ बन चुके थे उनकी नज़रों में आने के लिए मैंने हटाया नक़ाब था मुझे फिक्र था कि अब और क्या जो सवाल सब पूछ रहे थे मुझसे उसे मैं भी खुद से पूछता था फिर भी मैंने दबाया अपना जवाब था शायद मैं कल नाकामयाब था यहाँ तक के क़ाफ़िले में मैं बस अकेला था...

सड़क

Image
* सड़क * तुम गुज़र जाते हो तुम्हारी तरह न जाने कितने गुज़र जाते हैं पर मैं……….मैं वहीं रहता हूँ। तुम जिस ओर जाते हो मैं साथ ज़रूर चलता हूँ..,, लेकिन मेरी भी एक सीमा है उसके आगे तो मैं भी मुड़ जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी तकलीफ़ होती है जब कोई भटक जाता है..,, जी करता है उसे ख़ुद मंज़िल तक ले जाऊँ पर क्या करूँ बस सोच कर मायूस हो जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मैं भी घबराता हूँ जब मुझे कोई चुनता है..,, उसे ग़लत रास्ते पर चलता देख मैं उदास हो जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मैं भी रोता हूँ जब लोग मुझपर गन्दगी फैलाते हैं..,, फिर उन्हीं पर उनको चलता देख मैं मजबूर सा महसूस करता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी हंसना आता है जब कोई बच्चा अपना पहला क़दम मुझपर रखता है..,, मैं आनंदित हो उठता हूँ एक बात कहूँ….,,मैं भी गुनगुनाता हूँ जब तुम अपनी गाड़ी में होते हो..,, और बारिश की बूंदें मुझे तरबतर करती हैं।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी एहसास समझ में आता है जब तुम किसी से आगे निकल जाते हो..,, और तुम्हारी दो पहिये की रौशनी मुझे छू कर गुज़रती है।। ...