* सड़क * तुम गुज़र जाते हो तुम्हारी तरह न जाने कितने गुज़र जाते हैं पर मैं……….मैं वहीं रहता हूँ। तुम जिस ओर जाते हो मैं साथ ज़रूर चलता हूँ..,, लेकिन मेरी भी एक सीमा है उसके आगे तो मैं भी मुड़ जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी तकलीफ़ होती है जब कोई भटक जाता है..,, जी करता है उसे ख़ुद मंज़िल तक ले जाऊँ पर क्या करूँ बस सोच कर मायूस हो जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मैं भी घबराता हूँ जब मुझे कोई चुनता है..,, उसे ग़लत रास्ते पर चलता देख मैं उदास हो जाता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मैं भी रोता हूँ जब लोग मुझपर गन्दगी फैलाते हैं..,, फिर उन्हीं पर उनको चलता देख मैं मजबूर सा महसूस करता हूँ।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी हंसना आता है जब कोई बच्चा अपना पहला क़दम मुझपर रखता है..,, मैं आनंदित हो उठता हूँ एक बात कहूँ….,,मैं भी गुनगुनाता हूँ जब तुम अपनी गाड़ी में होते हो..,, और बारिश की बूंदें मुझे तरबतर करती हैं।। एक बात कहूँ….,,मुझे भी एहसास समझ में आता है जब तुम किसी से आगे निकल जाते हो..,, और तुम्हारी दो पहिये की रौशनी मुझे छू कर गुज़रती है।। ...
Comments
Post a Comment